ये 5 राज्य रिकवरी के मामले में सबसे आगे, देखें राज्यवार आंकड़ों की लिस्ट
सेहतराग टीम
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 16,341,920 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 656,093 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 528242 पहुंच चुकी है। एक्टिव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 1020582 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 34968 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1583792 कन्फर्म मामले पाए गए हैं।
पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं
पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 52 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले बढ़े हैं। वहीं 24 घंटे में 775 मौतें हुई हैं। टेस्टिंग की बात करें तो 29 जुलाई को देश में कुल 4,46,642 सैंपलों की टेस्टिंग की गई है। वहीं, महामारी शुरू होने के बाद से 29 जुलाई तक 1,81,90,382 सैंपलों की टेस्टिंग की जा चुकी है।
10 लाख से ज्यादा ठीक हुए
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अबतक 15 लाख 83 हजार 792 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 34,968 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लाख 20 हजार 582 लोग ठीक भी हुए हैं। पांच लाख 28 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। यानि कि देश में अभी 33.35% एक्टिव केस हैं, 64.43% इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और 2.20% लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
पूरे देश में 64.4 फीसदी कोरोना मरीज कोविड-19 को मात देकर रिकवर हो चुके हैं, जो वैश्विक औसत 61.9 से अधिक है। दिल्ली में रिकवरी रेट काफी बेहतर है। दिल्ली में सबसे अधिक 133,310 लोग रिकवर हो चुके हैं जो 89% के साथ रिकवर किए गए लोगों का अनुपात सबसे अधिक है। वहीं, लद्दाख में 80 फीसदी लोग रिकवर हो चुके हैं, हरियाणा में 78 फीसदी, असम में 76 फीसदी, तेलंगाना में 75 फीसदी कोरोना मरीज रिकवर हो चुके हैं। ये पांच राज्य रिकवरी के मामले में सबसे बड़े अनुपात वाले राज्य हैं।
राज्य |
एक्टिव केसेज |
ठीक हो चुके |
मौतें |
आंध्र प्रदेश |
63771 |
55406 |
1213 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
225 |
205 |
2 |
अरुणाचल प्रदेश |
730 |
677 |
3 |
असम |
8371 |
27832 |
92 |
बिहार |
15482 |
30320 |
278 |
चंडीगढ़ |
353 |
611 |
14 |
छत्तीसगढ़ |
2855 |
5636 |
48 |
दादर नगर हवेली और दमन & दिउ |
376 |
648 |
2 |
दिल्ली |
10770 |
118633 |
3907 |
गोवा |
1666 |
3784 |
39 |
गुजरात |
13535 |
43195 |
2396 |
हरियाणा |
6798 |
26420 |
413 |
हिमाचल प्रदेश |
1057 |
1332 |
14 |
जम्मू एंड कश्मीर |
7749 |
11322 |
348 |
झारखंड |
5728 |
4035 |
98 |
कर्नाटक |
67456 |
42901 |
2147 |
केरल |
10364 |
11365 |
68 |
लद्दाख |
261 |
1080 |
6 |
मध्य प्रदेश |
8357 |
20934 |
843 |
महाराष्ट्र |
146433 |
239755 |
14463 |
मणिपुर |
819 |
1639 |
0 |
मेघालय |
572 |
207 |
5 |
मिजोरम |
183 |
215 |
0 |
नागालैंड |
913 |
595 |
5 |
ओडिशा |
10077 |
18939 |
159 |
पुडुचेरी |
1256 |
1874 |
47 |
पंजाब |
4372 |
10213 |
361 |
राजस्थान |
10745 |
27569 |
650 |
सिक्किम |
397 |
198 |
1 |
तमिलनाडु |
57490 |
172883 |
3741 |
तेलांगना |
14663 |
43751 |
492 |
त्रिपुरा |
1786 |
2678 |
21 |
उत्तराखंड |
2983 |
3811 |
72 |
उत्तर प्रदेश |
29997 |
45807 |
1530 |
वेस्ट बंगाल |
19652 |
44116 |
1490 |
भारत में कुल मामले |
528242 |
1020582 |
34968 |
इसे भी पढ़ें-
Comments (0)
Facebook Comments (0)